फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज सीएम आवास पहुंचेंगे डूम समाज के प्रतिनिधि, सैनी संग करेंगे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना रैली में सीएम ने सुरजेवाला को कहा था डूम
विज्ञापन

कांग्रेस दलितों का अपमान बताकर सरकार की कर रही घेराबंदी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को डोम कहे जाने के बाद शुरू हुए विवाद का पटाक्षेप करने के लिए अब मुख्यमंत्री खुद मैदान में उतर रहे हैं। हरियाणा के इतिहास में सोमवार को पहली बार डोम (डूम) समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के अतिथि बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जानेंगे तथा उनके साथ भोजन करेंगे।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर पंजीकृत किसानों की धान की खरीद न करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने इस संबंध में कई तथ्य पेश किए तो कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उसी दिन मीडिया में आकर पलटवार किया। इसके बाद एक नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर गोहाना में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रणदीप सुरजेवाला को सरकारी डूम कहा था, जिसके बाद कांग्रेस इसे दलितों का अपमान बता रही है और लगातार मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर घेर रही है।
विज्ञापन


नायब सैनी के बयान के बाद रणदीप सुरजेवाला ने भी सैनी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’ करार देते हुए कहा था कि सैनी अहंकार में चूर होकर डूम दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से भाजपा तथा कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेर रहे हैं।
विज्ञापन


इस खींचतान को समाप्त करने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेल दिया है। डूम समाज के प्रतिनिधि सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन करेंगे। मुख्यमंत्री इस समाज के लोगों के साथ संवाद करके उनकी समस्याओं को जानेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री डूम समाज के प्रतिनिधियों के साथ भोजन भी करेंगे। हरियाणा में राजनीतिक बयानबाजी के बाद पैदा हुए जातिवादी विवाद के बाद मुख्यमंत्री का यह कांग्रेस पर बड़ा पलटवार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें