फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कम हो रहीं कोरोना संक्रमण की शिकार, डॉ. बोले- विशेष हार्मोन इसकी वजह

Sat, 26 Sep 2020 11:09 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़

सार

  • आंकड़े दे रहे गवाही, पुरुषों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा
  • डॉ. बोले- महिलाओं में पाया जाने वाला विशेष हार्मोन कर रहा सुरक्षा
  • सुरक्षा मानकों का पालन करने में भी महिलाएं ज्यादा जागरूक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का शिकार होने वालों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी कम है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला विशेष हार्मोन उनकी सुरक्षा कर रहा है। दूसरी वजह यह भी है कि महिलाएं मानकों का सावधानी से पालन करती हैं।
विज्ञापन


महिलाओं में पाया जाने वाला हार्मोन एस्ट्रोजन बना वरदान
वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. रमनीक सिंह बेदी का कहना है कि महिलाओं में पाया जाने वाला हार्मोन एस्ट्रोजन संक्रमण से बचाने में वरदान साबित हो रहा है।  कोरोना के संदर्भ में अब तक कोई रिसर्च तो सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले सारे रिसर्च यह साबित करते हैं कि इस हार्मोन के कारण महिलाएं गंभीर से गंभीर संक्रमण से बचाव के साथ हृदय रोग जैसी घातक बीमारी से भी सुरक्षित रहती हैं।

डॉ. बेदी का कहना है कि अब तक के शोध से यह पता चलता है कि कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा और सांस व किडनी संबंधी बीमारी से ग्रस्त मरीजों को तेजी से अपनी जद में ले रहा है। इन बीमारियों से महिलाओं की तुलना में पुरुष वर्ग ज्यादा ग्रस्त है। इसके अलावा पुरुषों में शराब, तंबाकू व नशे समेत अन्य घातक पदार्थों के सेवन की लत भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से कम कर रही है। इस कारण वह संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजग रहें... लापरवाही न बरतें पुरुष

डॉ. बेदी का कहना है कि घर से बाहर जाने के कारण पुरुष संक्रमण की जद में ज्यादा रहते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बचाव के मानकों का सावधानी से पालन करना चाहिए, लेकिन वह लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा वे खुद के साथ अपने परिवार को संक्रमित करके भुगत रहे हैं।

पिछले सात दिन के आंकडे़
तिथि     पुरुष      महिला  
16 सितंबर        224       152  
17 सितंबर        180       108  
18  सितंबर         172      88  
19 सितंबर          180      110  
20 सितंबर         177      109  
21 सितंबर          114       96  
22 सितंबर          148      118
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें