फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेपो रेट बढ़ा, त्योहार में महंगे होंगे घर-कार के लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर दर 5.50 फीसदी की, बाजार में खरीदारी प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन

50 लाख के 20 साल के होम लोन पर 0.5 फीसदी ब्याज बढ़ा तो ईएमआई 1,595 रुपये और कुल ब्याज 3.82 लाख रुपये तक बढ़ेगा
चंडीगढ़। फेस्टिवल सीजन में घर, कार या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं को अब लोन के लिए ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके साथ रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो गया है।
व्यापारियों का कहना है कि लोन महंगा होने का असर बाजार पर आना स्वाभाविक है। अब तक अपेक्षाकृत सस्ते लोन के कारण लोग आसानी से कार, घर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद रहे थे। ब्याज दर बढ़ने से ईएमआई बढ़ेगी और इससे त्योहारी खरीदारी प्रभावित हो सकती है। त्योहारी सीजन में घर, कार और इलेक्ट्रॉनिक्स की ईएमआई पर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए लोन की ब्याज दर में करीब 0.3 से 0.5 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है। खासकर 50 लाख रुपये का 20 साल का होम लोन लेने वालों पर इसका असर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन

ज्वेलरी से लेकर कार तक खरीदारी पर असर की आशंका
ज्वेलर महेंद्र खुराना ने कहा कि रेपो रेट बढ़ने से लोन महंगा होगा और इसका सीधा असर खरीदारी पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि रियल्टी सेक्टर में पहले ही तेजी है। लोन महंगा होने पर खरीदार कुछ समय के लिए खरीदारी टाल सकते हैं, जिससे सेक्टर प्रभावित हो सकता है। कार डीलर कंपनी के मालिक रंजीव दहूजा ने कहा कि कारों में बूम आने की उम्मीद है, लेकिन ब्याज दर बढ़ने का सीधा असर बिक्री पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

50 लाख के लोन पर 1,595 रुपये बढ़ेगी ईएमआई
सीए अनिल चड्ढा के आकलन के अनुसार, 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर ब्याज दर 8.50 से बढ़कर 9 फीसदी होने पर मासिक किस्त 43,391 से बढ़कर 44,986 रुपये हो जाएगी। यानी हर महीने 1,595 रुपये अधिक देने होंगे। 20 साल में कुल देय ब्याज 54,13,879 रुपये से बढ़कर 57,96,711 रुपये हो जाएगा। यानी कुल ब्याज में 3,82,833 रुपये का अंतर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें