फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमएसएच 16 के प्रशासनिक भवन में शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के प्रशासनिक भवन में मंगलवार की सुबह इंजीनियरिंग विभाग की टीम मरम्मत करने पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने भवन के प्रथम तल से लेकर चौथे तल पर स्थित प्रत्येक कमरे की जांच की और जहां कहीं भी बिल्डिंग में टूट-फूट मिली उसकी मरम्मत की। वहीं चौथे तल पर स्थित प्रत्येक कमरे में दीवारों पर पड़ी दरारों की भलीभांति मरम्मत की। इससे चतुर्थ स्थल पर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि प्रशासनिक भवन के चतुर्थ स्थल पर स्थित सभी कमरों की दीवारों पर मोटी दरारें आ गई हैं। इस कारण वहां काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी काफी डरे हुए थे। लेकिन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं था। अमर उजाला ने इस समस्या को मंगलवार के अंक में जीएमएसएच-16 के प्रशासनिक भवन में दरारें, डर के साए में अधिकारी-कर्मचारी शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद चीफ इंजीनियर के निर्देश पर उनकी टीम ने भवन में मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें