फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक महीने बाद धंसी सड़क की मरम्मत शुरू, बुधवार तक खुलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 में मध्यमार्ग का करीब एक महीने से बंद धंसा हिस्सा अब वाहनों के लिए बुधवार तक खुलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की सीपी डिवीजन-2 ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर बजरी-रोड़ी डालकर बुलडोजर से लेवलिंग शुरू कर दी। सड़क के नीचे अब भी दलदली स्थिति होने के कारण बेस तैयार करने में समय लग रहा है। बेस मजबूत होने के बाद रीकार्पेटिंग की जाएगी और करीब तीन दिन में सड़क ट्रैफिक के लिए खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

18 अगस्त को भारी बारिश के दौरान सेक्टर-28 साइड मध्यमार्ग की ब्रिक स्टॉर्म वाटर ड्रेन क्षतिग्रस्त होने से सड़क का हिस्सा धंस गया था। उसी शाम ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से सड़क बंद कर दी गई थी। इससे पंचकूला और मनीमाजरा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें