फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायक हरभजन मान के पिता हरनेक सिंह नहीं रहे

Mon, 06 Jun 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
मशहूर गायक हरभजन मान के पिता का देहांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मशहूर गायक हरभजन मान के पिता नहीं रहे। 82 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जिस समय उनका देहांत हुआ, वह अपने पतृक गांव खेमूआणा जिला बठिंडा में थे। जैसे ही देहांत की खबर फैली वैसे ही हरभजन के साथ मोबाईल व सोशल मीडिया के जरिए उनके सर्मथक व पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के अलावा पंजाब के राजनेताओं ने दुख सांझा किया।
विज्ञापन


हरभजन मान ने भी पिता के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर साझा कर इसकी जानकारी दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए हरभजन मान के मौसी के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि अभिनेता मान के पिता की आयु 82 वर्ष के करीब थी और वह कुछ दिन पहले ही मोहाली से अपने पतृक गांव खेमूआणा आए थे, उन्होनें बताया कि शनिवार देर शाम को अचानक मान के पिता को अटैक आया और उनका देहांत हो गया।

उन्होंने बताया कि अभिनेता मान के पिता का मोहाली में दिल नही लगता था जिस के चलते वह ज्यादातर अपने गांव खेमूआणा में ही रहते थे। अभिनेता मान के पिता एनआरआई भी थे और वह वर्ष में छह माह कनेडा और छह माह भारत में रहते थे, लेकिन इस दौरान वह मोहाली बहुत कम जाते थे। गुरविंदर ने बताया कि मान के पिता खुद ही अपनी गाड़ी चलाते थे ।
विज्ञापन


कविश्री गाने का था बहुत शौक
गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंजाबी फिल्म अभिनेता हरभजन सिंह मान के पिता हरनेक सिंह को कविश्री गाने का बहुत शौक था, जिस के चलते उन्होंने कई बार कविश्री का गायन भी किया था ।

सोशल साइट से परहेज
गुरविंदर सिंह ने बताया कि गायक मान के पिता हरनेक सिंह सोशल साइट से परहेज रखते थे। वह बिलकुल सादगी से ही अपना जीवन व्यतीत करते थे। उन्होंने बताया कि हरभजन मान की माता दलीप कौर जब उनको विछोडा दे गई थी, तब मान बहुत छोटे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें