फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे नामी बैंड, कसौली में विशेष परफॉर्मेंस

Fri, 05 Apr 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल की जन्मजात बीमारियों के शिकार बच्चों को नया जीवन देने के लिए देश के नामी गिरामी बैंड कसौली में अपना जलवा दिखाएंगे। यह कार्यक्रम का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को कसौली खूबसूरत वादियों के बीच कसौली के एक रिजार्ट में किया जाएगा। इसमें संगीत की थाईकुडम ब्रिज, हरी-सुखमनी, परिक्रमा और माटी बानी परफॉर्मेंस देंगे। जेनेसिस फाउंडेशन के इस कार्यक्रम से आई राशि से उन बीमार बच्चों की मदद की जाएगी जो कि दिल की जन्मजात बीमारियों के शिकार हैं।
विज्ञापन


19 अप्रैल को इस कार्यक्रम के दौरान परिक्रमा और माटी बानी और इंडी पॉप शुभांगी जोशी अपने संगीत की धुनों के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 20 अप्रैल को देश भर से प्रतिभाशाली नाम जैसे ब्राइडन-पार्थ, हरी-सुखमनी और थाईकुड्डम ब्रिज अपनी कला को दिखाएंगे। जेनेसिस फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी प्रेमा सागर ने वीरवार को सेक्टर-35 में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संगीत में दुनियाभर के लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की क्षमता है।

कसौली की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों के बीच कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ अपने आठवें संस्करण में कुछ खास लाया है। गत वर्ष यहां से जनरेट किए गए फंड से 25 बच्चों को जीवनदान दिया। इस मौके पर हरी एंड सुखमनी बैंड की सुखमनी मलिक ने कहा कि कलाकारों के रूप में हमें दुनिया भर में अपने प्रशंसकों के लिए परफॉर्म करने का मौका मिला है। पहली बार इस इवेंट में पररफार्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
यह बैंड करेंगे परफॉर्म
थाईक्कुडम ब्रिज एक रॉक बैंड है। यह भारत के लोक एवं शास्त्रीय संगीत के साथ आधुनिक, पॉप और इलेक्ट्रॉनिक टेक्सचर का बेहतरीन संयोजन पेश करता है। इसके साथ ही हरी और सुखमनी का संगीत संस्कृति के साथ जुड़ा है। शास्त्रीय और लोक कला के बेहतरीन संयोजन के साथ यह दर्शकों के दिलों को रोमांचित करता है। भारत और इसके संगीत को बाहरी दुनिया के बेहद करीब लाने की ताकत रखता है। इसके साथ ही ब्राइडन-पार्थ पश्चिमी और भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो संगीतज्ञ हैं।

माइनस वन पर करते हैं परफॉर्म
सुखमनी-हरी माइनस वन पर परफॉर्म करते हैं। सुखमनी ने कहा कि उनकी और हरी की मुलाकात एक कामन दोस्त के माध्यम से हुई थी। उस समय हरी कोई गीत तैयार कर रहे थे और उनको एक गायिका की आवश्यकता थी। मैंने कुछ गाकर सुनाया तो उसके बाद स्टूडियो बुला लिया गया। बस वहीं से यह सफर शुरू हो गया। सुखमनी ने कहा कि वास्तव में उनका बैंड म्यूजिक पहले ही तैयार कर लेता है और उसके बाद स्टेज पर परफॉर्म करता है। सुखमनी ने कहा कि शास्त्रीय संगीत सीखने का लाभ उनको इस बैंड में काफी मिला।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें