फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे खास से आम हो गए राम रहीम, Z प्लस सिक्योरिटी भी छिनी

Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने पर गुरमीत राम रहीम को केंद्र सरकार की ओर से मिली जेड प्लस सुरक्षा हटा ली गई है। सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने फैसला पढ़ने से पहले जैसे ही डेरामुखी को दोषी ठहराया और हिरासत में लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सेना की ओर से राम रहीम को हिरासत में लेते ही केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। जिससे एक  झटके में वह खास से आम हो गए। उनका पूरे का पूरा तामझाम धरा रह गया। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा से पंचकूला तक डेरामुखी के काफिले में उनके और जेड प्लस सुरक्षा के ही वाहन थे। सरकार ने डेरे के बाहर से लेकर पंचकूला कोर्ट तक उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया था।

कोर्ट परिसर में मात्र पांच वाहनों को ही प्रवेश करने दिया गया। काफिले के साथ आए वाहनों से घातक हथियार मिले हैं। पुलिस ने एक वाहन से एक एके-47, एक माऊजर व दूसरे वाहन से दो राइफल व पांच पिस्तौल बरामद की हैं। वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। वाहन में आए डेरा समर्थकों पर घातक हथियार रखने को लेकर केस दर्ज किया गया है। उनका पूरा रिकार्ड जुटाकर जरूरी कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम के चालीस नाम चर्चा घरों पर ताला

Pachkula Ram Rahim
हरियाणा सरकार ने डेरामुखी पर सलाखों के पीछे पहुंचते ही शिकंजा कस दिया है। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के चालीस नाम घर सरकार ने सील कर दिए हैं। शनिवार को उन पर ताला जड़ दिया गया। गृह विभाग ने पुलिस को हिंसा के तुरंत बाद नाम घरों की जांच करने के निर्देश दिए थे।

डीजीपी बीएस संधू ने सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार रात ही जांच का जिम्मा सौंप दिया था। शनिवार को जैसे ही जांच शुरू हुई एक के बाद एक डेरे के चालीस नाम घरों में अलग-अलग जिलों में हथियार, डंडे व अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इसके बाद पुलिस ने नाम घरों पर सरकार के आदेश अनुसार ताला जड़ दिया, जिससे खलबली मच गई। गृह सचिव रामनिवास ने नाम चर्चा घरों पर कार्रवाई की पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हथियारों की मौजूदगी जिन भी नाम चर्चा घरों में पाई जाएगी, उन्हें सील किया जाएगा। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि डेरामुखी पर फैसला आने के मद्देनजर नाम चर्चा घरों में कोई हथियार इत्यादि न जुटाए जाएं। बावजूद इसके जांच में हथियार बरामद किए गए हैं। नाम चर्चा घरों का इस्तेमाल हिंसा व उपद्रव के लिए किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में संचालित नाम चर्चा घरों की गहनता से जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें