फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ता अब रोज करेगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के निरीक्षक शहर में प्रतिदिन औचक निरीक्षण करेंगे। संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने इसके लिए दिन भी तय कर दिया है। हर माह की पहली से सात तारीख व 16 से 23 तारीख तक निरीक्षक डीपी सिंह क्षेत्र में औचक निरीक्षण करेंगे। वहीं हर माह की 8 से 15 तारीख तक व 23 तारीख से माह के अंत तक नवनियुक्त निरीक्षक अवतार गोरिया औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा निरीक्षकों क्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि निरीक्षक डीपी सिंह को सेक्टर-1 से 12, 14 से 17, सेक्टर-18, 19, 27, 28, 26 ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, बापूधाम कॉलोनी, मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, रामदरबार और फैदा गांव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवतार गोरिया को सेक्टर-22, 23, 36, 37, 38, 39 से 42, 53 से 56, बुटरेला, बड़हेरी, अटावा, पलसोरा, मलोया, सेक्टर-20, 21, 30, 29, 31 से 35, सेक्टर-43 से 52, 61 से 64, कजहेड़ी, बुड़ैल, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास, डड्डूमाजरा, मौलीजागरां, किशनगढ़, भगवानपुर, आईटी पार्क, रायपुरकलां की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त पूरे शहर के कामकाज की निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें