हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्क्रैप नीति के तहत गुरुग्राम जिले से पुराने वाहनों को हटाने की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में पांच हजार ऑटो को हटाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार इलेक्टि्रक वाहनों को बढ़ावा दे रही है और बसों समेत अन्य सरकाररी वाहन खरीदे जा रहे हैं। एनसीआर में डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन चलाने पर प्रतिबंध है।
लोगों पर प्रभाव डालने के लिए बदला विजिलेंस का नाम
मनोहर लाल ने कहा कि विजिलेंस कई अलग-अलग विभागों में भी बनी हुई है। इसलिए भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोगों पर विभाग के नाम पर भी प्रभाव पड़े, इसलिए राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम एंटी क्रप्शन ब्यूरो रखा है। इसके अलावा विभागों में बनी विजिलेंस कमेटियां अपना काम करती रहेंगी। विजिलेंस का मतलब निगरानी है, लेकिन एंटी क्रप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामलों में सीधी कार्रवाई करेगा।