चंडीगढ़। सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट में ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हुआ। एसोसिएशन के प्रधान मोहित सूद ने बताया कि ताजे फूलों से भव्य दरबार सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। जगमग रोशनी से पंडाल को सजाया गया। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए।
उन्होंने बताया कि देशी घी के दो-दो लड्डू सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में प्रदान किए गए। इसके लिए सत्संग भवन में 12 क्विंटल लड्डू तैयार करवाए गए। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारा भी लगा। इस मौके ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राज कुमार बंसल, वित्त सचिव देवेंद्र बंसल, महासचिव आशीष पाहवा और राहुल गोयल और उपाध्यक्ष पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।