क्या: चार दिवसीय धार्मिक समारोह
कब: वीरवार से शुरू होगा
कहां: सेक्टर-20 के श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह और कन्या विवाह का आयोजन
वीरवार को प्रतिमाओं को जलाधिवास, शुक्रवार को अन्नानिवास, शनिवार को फल एवं पुष्प निवास कराया जाएगा। शाम को शोभयात्रा का भी आयोजन होगा। समारोह के अंतिम दिन रविवार को हवन के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसी दिन मूर्ति दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा।