फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत.. बंद नहीं होगा पीजीआई का जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के गोल मार्केट स्थित दुकान नंबर- 7 की जन औषधि केंद्र अब बंद नहीं होगा। उसे बंद करने का निर्णय बदल दिया गया है। अब जन औषधि केंद्र का संचालन पूर्ववत किया जाएगा। जन औषधि की संचालन कर्ता कंपनी हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कंपनी ने दुकान दूसरी कंपनी को हस्तांतरित करने का मन बनाया था, लेकिन मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए निर्णय बदल दिया गया है। अब कंपनी इसका संचालन खुद ही करेगी। विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑडिट के कारण दवाओं की आपूर्ति बाधित हो रही है, फिर भी मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अन्य शहरों से जन औषधि की दवाइयां मंगाई जा रही हैं। एक-दो दिन में दवा का पूरा स्टॉक आ जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई गोल मार्केट स्थित जन औषधि केंद्र के बंद होने की सूचना से वहां से सालों से दवा ले रहे मरीज काफी परेशान थे। उनकी परेशानी को अमर उजाला ने गंभीरता से लेते हुए उसे 12 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद दुकान की संचालक कंपनी ने दुकान बंद करने संबंधी निर्णय पर पुन: विचार विमर्श शुरू कर दिया। अन्यथा मरीजों की जीत हुई और तय किया गया कि दुकान बंद नहीं की जाएगी। इस दुकान से पीजीआई में तो दवाओं की आपूर्ति होती ही है साथ ही पीजीआई और आसपास के दूसरे इलाकों से आने वाले हजारों मरीजों को सस्ती दर पर दवाइयां भी आसानी से उपलब्ध होती है।
क्या कहते हैं लोग
मरीजों की प्रार्थना ईश्वर ने सुन ली
ईश्वर ने हमारी प्रार्थना सुन ली। जन औषधि केंद्र बंद होने से बच गई। इस सूचना से मैं बेहद खुश हूं। अब मरीजों को सस्ती दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

-पवन मौर्य
मरीजों के लिए यह दुकान वरदान से कम नहीं
गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए यह दुकान किसी वरदान से कम नह्रीं। ऐसे में जब इसके बंद होने की सूचना हमें मिली तो काफी दुख हुआ था। अब यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि दुकान बंद नहीं होगी।
-डॉ मनीष देव
दुकान बंद न होने से मिली राहत
जेनेरिक दवाएं वैसे ही बहुत कम दुकानों पर उपलब्ध होती हैं। पीजीआई गोल मार्केट की जन औषधि की दुकान पर आसानी से मिल जाती थी। उसके बंद होने की सूचना से यह उम्मीद भी टूटने लगी थी, लेकिन दुकान बंद नहीं हो रही है यह जानकर राहत मिली है।
-शैली शर्मा
गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज ही जानते हैं केंद्र का महत्व
जन औषधि केंद्र का महत्व गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को ही पता है। मौजूदा समय में इलाज कितना महंगा हो चुका है यह वे मरीज ही जानते हैं। ऐसे में पीजीआई गोल मार्केट की जन औषधि की दुकान के बंद न होने की सूचना से हम बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

-टी आर शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें