फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में संख्या हुई आधे से कम, मिले 414 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमण की चेन पर धीरे-धीरे टूटने लगी है। महज दस दिनों में संक्रमण का आंकड़ा करीब आधे से कम पर पहुंच गया है। बीते 9 मई को शहर में 895 संक्रमित मरीज मिले थे और 10 मरीजों की जान गई थी। वहीं बुधवार को शहर में 414 संक्रमित मिले, जबकि 9 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। उधर, एकांतवास में रखे गए 870 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिन 9 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-37 निवासी 81 वर्षीय वृद्धा की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हुई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं, सेक्टर-22 निवासी 65 वर्षीय वृद्धा ने भी मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। सेक्टर-40 निवासी 73 वर्षीय वृद्धा और धनास निवासी 39 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत हुई। सेक्टर-38 निवासी 45 वर्षीय पुरुष ने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। वह सांस की गंभीर बीमारी व निमोनिया से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-40 निवासी 64 वर्षीय वृद्धा की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप, अस्थमा व हृदय रोग से ग्रस्त थीं। सारंगपुर निवासी 79 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थे। सेक्टर-29 निवासी 55 वर्षीय महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। बापूधाम निवासी 51 साल के पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 2945 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 414 संक्रमित मिले जबकि 104 की रिपोर्ट आनी बाकी है। नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 222 व महिलाओं की संख्या 192 रही। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 6570 हो गई है जबकि कुल 656 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को भी मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 28, मलोया में 14, रामदरबार में 17, धनास में 19, बुडै़ल में 12, सेक्टर-38 वेस्ट में 10, सेक्टर-20 में 13, सेक्टर-23 में 10, सेक्टर-41 में 21, सेक्टर-45 में 17, सेक्टर-46 में 11 व सेक्टर-47 में आठ संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें