फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुबह बारिश से राहत, दोपहर में गर्मी ने किया परेशान, आज ऑरेज अलर्ट

Mon, 06 Oct 2025 02:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया
विज्ञापन

तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी



माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और बादलों के घेराव के बीच हल्की बारिश हुई तो लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। सुबह का नजारा सर्दी के आगमन जैसा था। ठंडी हवा, भीगी सड़कें और सुहाने मौसम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

दोपहर तक सूरज फिर निकला और गर्मी ने मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सोमवार को शहर में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। यानी करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। मंगलवार 7 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


उमस से मिलेगी राहत, ठंड की दस्तक जल्द

पिछले कुछ दिनों से शहरवासी तेज धूप और उमस से परेशान थे। रविवार की बारिश के साथ मौसम ने राहत का संकेत दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है जिससे ठंड की दस्तक महसूस होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से रातें ठंडी होने लगेंगी और सुबह-शाम के तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें