कर्मचारियों के बायलॉज को फ्रीज करने आदेश पर किया स्टे
चंडीगढ़। हरियाणा एनएचएम के 13 हजार कर्मचारियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत प्रदान की है। हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारियों के बायलाॅज 2018 को फ्रीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है।
उधर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स और प्रदेश कार्यालय सचिव गौरव सहगल ने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से सरकार से बातचीत व प्रदर्शन के माध्यम से अपने बायलॉज को बचाने की अर्जी सरकार के द्वार पर लगा चुका है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।