फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स के अलॉटियों को प्रशासन ने दी राहत

Thu, 28 Jan 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 में बने हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स को पांच साल तक न बेचने की शर्त हटा दी गई है। बोर्ड के इस फैसले से हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत बने फ्लैटों के अलॉटियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


अब अलॉटी अपने फ्लैट्स को बिना किसी दिक्कत के बेच सकेंगे। वीरवार को बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशिक के कहने पर लाया गया था। ऐसे में अब भविष्य में भी जितनी नई स्कीम आएगी उन पर भी पांच साल की शर्त लागू नहीं होगी।

बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस शर्त को हटाकर प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी जाए। बोर्ड के अनुसार अब पांच साल की शर्त किसी भी हाउसिंग स्कीम पर लागू नहीं होगी। सदस्य प्रेम कौशिक का कहना है कि लोग इस शर्त को हटाने की मांग कर रहे थे, इसलिए इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सेक्टर-63 में इस प्रोजेक्ट के तहत 2108 फ्लैट का निर्माण किया गया था। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रोजेक्ट में अलॉटी फ्लैट का कब्जा ले रहे हैं। लेकिन कई लोगों ने अलॉटमेंट से पहले ही अपने फ्लैट बेच दिए और कुछ लोग पांच साल की शर्त हटने का इंतजार कर रहे थे। ताकि वे फ्लैट बेच सकें।

1524 फ्लैट्स का कब्जा ले चुके हैं अलॉटी
सेक्टर-63 का हाउसिंग प्रोजेक्ट साल 2008 में लांच किया गया था। इस प्रोजेक्ट का निर्माण तीन साल की देरी से हुआ। अब तक 1525 अलॉटी कब्जा ले चुके हैं जबकि 300 फ्लैट्स का निर्माण अभी अधूरा है।
विज्ञापन


कितने फ्लैट्स पर हो चुका है कब्जा
कैटेगरी-----------संख्या
ईडब्ल्यूएस-----------248
वन बैडरूम----------415
टू बैडरूम-----------623
थ्री बैडरूम----------238
कुल----------------1524
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें