हरियाणा में आईटीआई में लागू हुआ ऑनलाइन सिस्टम पहले ही कदम में औंधे मुंह आ गिरा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो जैसे-तैसे पूरा हो गया, लेकिन अब काउंसिलिंग के समय वेबसाइट खुलने को लेकर आ रही समस्याओं के बाद मुख्यालय को बैकफुट पर आना पड़ा।
सभी आईटीआई को निर्देश जारी किए गए हैं कि अब दाखिले ऑफलाइन भी किए कर सकते हैं।
मसलन, यदि विद्यार्थियों की रिपोर्ट के समय वेबसाइट नहीं चल रही तो उसका फोटो और ट्रेड आदि की जानकारी रजिस्ट्रर में एंट्री कर ली जाए, जिसे बाद में वेबसाइट खुलने पर अपलोड कर दिया जाए।
हालांकि इस निर्देश में विद्यार्थियों की सुविधाओं का हवाला दिया गया है, लेकिन कहीं न कहीं यह साफ दिखाई दे रहा है कि ऑनलाइन सिस्टम फेल हो चुका है। बता दें कि 22 जून से आईटीआई में काउंसिलिंग चल रही है।
वर्जन
मुख्यालय की तरफ से निर्देश मिला है कि वेबसाइट नहीं चलने पर विद्यार्थी की जानकारी लेकर उसे बाद में अपलोड कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को दोबारा नहीं आना पड़ेगा।
- प्रदीप दहिया, प्रधानाचार्य आईटीआई।