फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बीच अपने खिलाफ बनी धारणा को सुधारेगी रिलायंस, कर्मचारी बांट रहे पंफलेट, लगा रहे पोस्टर

Sat, 09 Jan 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज - फोटो : social media
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध के बीच किसानों में बन रही अपनी गलत छवि को सुधारने के लिए रिलायंस कंपनी ने अभियान शुरू किया है। कंपनी के कर्मचारी किसानों के लिए पंजाब, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में छपे पंफलेट बांट रहे हैं और पोस्टर लगा रहे हैं। इस प्रचार के जरिये कंपनी किसानों से सीधे जुड़कर यह बताना चाहती है कि कृषि कानूनों से लेकर उसका कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


किसानों के बीच रिलायंस के खिलाफ बनी धारणा के बाद पंजाब में जियो के सैकड़ों टावर को क्षतिग्रस्त किया गया। परेशान कंपनी किसानों को समझाने की कोशिश में लगी है। किसानों के बीच अपने खिलाफ बनी धारणा को दूर करने के लिए रिलायंस समूह ने जमीनी प्रचार अभियान शुरू किया है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) ने किसानों से सीधे जुड़ने के लिए प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके तहत नए कृषि कानूनों से लाभान्वित होने वाली कंपनी के तौर पर बन रही धारणा को तोड़ने के लिए कंपनी के कर्मचारी हरियाणा और पंजाब में पोस्टर और पंफलेट से प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कंपनी पोस्टर और पंफलेट से प्रचार के जरिये किसानों की गलतफहमी दूर करना चाहती है। कंपनी का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते ऐसा कर रहे हैं। कंपनी लोगों को पंफलेट बांटकर बता रही है, कि वह न तो कभी कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग (अनुबंध पर खेती) के क्षेत्र में रही है और न ही उसकी भविष्य में ऐसी कोई योजना है। इतना ही नहीं, उसने कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए देश में कोई जमीन भी नहीं खरीदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें