कुराली। जमीन की खरीद में बयाना देने के बाद भी रजिस्ट्री न कराए जाने को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह और भूपेंद्र कौर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।
कुलविंदर सिंह निवासी बैंक कॉलोनी कुराली ने पुलिस को बताया कि निकटवर्ती गांव दुसारना की एक जमीन के लिए 50 लाख रुपये का बयाना जमीन के मालिकों को दे दिया परंतु उन लोगों ने तय किए दिन में रजिस्ट्री नहीं करवाई। वह काफी दिनों तक रजिस्ट्री करवाने के लिए चक्कर काटता रहा। रजिस्ट्री न कराए जाने पर जब बयाना वापस मांगा तो उन्होंने वह भी देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर उन्होंने शिकायत एसएसपी को दी। संवाद