फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0001 की बोली 3 लाख, बाकियों की कीमत जान हैरान रह जाएंगे

Wed, 21 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fancy Numbers - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आरएलए की ओर से फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के माध्यम से लगाई जाने वाली बोली के लिए बुधवार को भी जबरदस्त क्रेज दिखा। यह बोली वीरवार को शाम पांच बजे तक लगाई जाएगी। इसके बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मंगलवार को सीएच-01 बीजे की सीरीज में 0001 के लिए 1.11 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी, जबकि बुधवार को इसकी बोली 3 लाख रुपये लगाई गई।
विज्ञापन


इस नंबर का रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है।  वहीं, 0007 और 0009 के लिए 1.35 लाख रुपये बोली लगाई गई है। 0005 के लिए 95 हजार, 0003 के लिए 55 हजार बोली लगाई गई है। 0008 के लिए 51 हजार रुपये की बोली लगाई गई है। इन पांचों नंबरों का रिजर्व प्राइज तीस हजार रुपये है। वहीं 0090 के लिए 55 हजार रुपये लगाई गई। इसका रिजर्व प्राइज 20 हजार रु पये है। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि यह फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन का रिजल्ट 22 सितंबर को आएगा। 

22 सितंबर को पांच बजे के पहले तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग मनपसंद नंबर पर बोली लगा सकते हैं। वहीं अन्य नंबरों की ऑक्शन के लिए  रिजर्व प्राइज से दो से पांच हजार अधिक बोली लगाई है। यह ई- ऑक्शन पर 22 सितंबर को बोली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगाई जा सकती है। इसके बाद इसका रिजल्ट आ जाएगा। ई-ऑक्शन के लिए 350 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें