फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब से इनकार बना हमले की वजह, रेहड़ा चालक के पेट में चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में शराब पीने से मना करने पर एक रेहड़ी चालक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए परशु राम (33) को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसके पेट में गंभीर चोट आई है और टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी आरोपी पिता पवन और उसके बेटे सूरज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घायल परशु राम रेहड़ा घोड़ा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
परशु राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे उसका पड़ोसी सुरेश कुमार उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां पहले से मौजूद पवन और सुरेश शराब पी रहे थे। परशु राम कुछ देर उनके साथ बैठा, लेकिन जब जाने लगा तो पवन ने उसे जबरन शराब पीने के लिए दबाव डाला। इंकार करने पर पवन ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान पवन का बेटा सूरज भी वहां पहुंच गया। दोनों ने मिलकर परशु राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सूरज ने चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया। शोर सुनकर पत्नी सिंधु और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें