पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की साझेदारी में 382 सरकारी शिक्षकों और 55 खंड शिक्षा अधिकारियों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग देने का अभियान शुरू किया है। समग्र शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को कक्षा 6 से 8 के छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से जीवन कौशल सिखाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण प्रोग्राम डायरेक्टर विकास खन्ना की निगरानी में संचालित हो रहा है।
पिंजौर ब्लॉक में 18 से 20 अगस्त तक सेक्टर-15 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो बैचों की ट्रेनिंग हो चुकी है। तीसरा और चौथा बैच 28 से 30 अगस्त और पांचवां बैच 2 से 4 सितंबर तक होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना है।