पंजाब के गुरदासपुर में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। स्थिति तब हास्यास्पद बन गई, जब लोग बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। कई लाग बाल्टियां भर-भर कर तेल ले गए, जिसके चलते तेल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ।
हादसा गुरदासपुर में हुआ। बबरी बाईपास पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रिफाइंड का टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।
उन्होंने बर्तनों में रिफाइंड तेल भरना शुरू कर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी।