फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टियां लेकर दौड़े लोग

Tue, 23 Jun 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। स्थिति तब हास्यास्पद बन गई, जब लोग बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। कई लाग बाल्टियां भर-भर कर तेल ले गए, जिसके चलते तेल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


हादसा गुरदासपुर में हुआ। बबरी बाईपास पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रिफाइंड का टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

उन्होंने बर्तनों में रिफाइंड तेल भरना शुरू कर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

खाने लायक नहीं ऑयल, फिल्टर करना था

सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे टैंकर चालक खैराज राम पुत्र बकता और सहचालक अर्जुन पुत्र राम निवासी राजस्थान ने बताया कि वह गुजरात की सेठ धन्ना राम ऑयल मिल से रिफाइंड लोड करके जम्मू की एक फैक्टरी में सप्लाई करने जा रहे थे।

जैसे ही टैंकर बबरी बाईपास पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। टैंकर भी लीक करने लगा। टैंकर चालक ने बताया कि टैंकर में जो रिफाइंड भरा गया था, वह खाने लायक नहीं है। इसे अभी फिल्टर किया जाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें