चंडीगढ़। सेक्टर-20/30 लाइट के पास रेड लाइट जंप कर रही एक कार सीटीयू बस से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ी। इससे चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की सूचना पर पहुंची ने घायल को जीएमसीएच 32 इलाज के लिए पहुंचाया। सेक्टर-19 थाना पुलिस घायल की पहचान करने में जुटी हुई है।
हादसा बुधवार सुबह का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-20/30 लाइट के पास सीटीयू और अल्टो कार में टक्कर हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान ऑल्टो कार डिवाइडर से भिड़ी हुई थी और गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि अल्टो कार रेड लाइट जंप कर रहा था। इस कारण हादसा हुआ है। घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।