पीजीआई प्रशासन के अनुसार नियुक्ति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.pgimer.edu.in के होम पेज रिक्रूटमेंट लिंक पर लॉगइन कर प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि हाइकोर्ट ने पीजीआई में डॉक्टरों और शिक्षकों के खाली पदों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने जवाब मांगा था। इसके बाद पीजीआई प्रशासन ने नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई है। इस संबंध में संस्थान को सात जनवरी को हाई कोर्ट में जवाब पेश करना है।