फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: कम हुआ कोहरे का कहर, पर सर्दी का सितम जारी... आगे ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 04 Jan 2024 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से मोहाली में भी लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से थोड़ी राहत मिली लेकिन गलन अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कई दिनों बाद निकली धूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में अब कोहरे का कहर कम हो गया है लेकिन सर्दी का सितम जारी है। पिछले दो दिन से सूरज के दर्शन हो रहे हैं। इससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई लेकिन अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। बुधवार को चंडीगढ़ में कई दिनों के बाद न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री से नीचे गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी बुधवार को दोपहर में निकले सूरज की वजह से हुई। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। 

मोहाली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से मोहाली में भी लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से थोड़ी राहत मिली लेकिन गलन अब भी बरकरार है। दिन में लोग घर की छत और पार्कों में धूप सेंकते नजर आए लेकिन शाम को शीतलहर चलने से फिर ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की। बदलते मौसम की मार सेहत पर भी पड़ रही है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के मौसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। धीरे-धीरे कोहरे में कमी आएगी और दिन के समय में धूप निकलने का क्रम शुरू हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में हल्के बादल भी छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। 

गुरुवार को भी पिछले दिनों के मुकाबले कोहरा कम रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख                 अधिकतम तापमान          न्यूनतम तापमान

04 जनवरी                17                                    9
05 जनवरी                17                                    9
06 जनवरी                18                                    9
07 जनवरी                19                                    9
08 जनवरी                19                                    9

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें