12वीं पास कर चुके युवकों और युवतियों के लिए पुलिस अफसर बनने का सुनहरा मौका। 5532 पदों पर भर्ती होने जा रही है और सैलरी हजारों में हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में (सामान्य ड्यूटी) के 5,532 पुरुष और महिला पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2017 से 28 फरवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन का रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
आवेदनकर्ता का 12वीं पास होना जरूरी है और उसे हिन्दी और संस्कृत भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। भर्ती के लिए अन्य जानकारियां आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
पद का नाम
कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पुरूष – 4500 पद
कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) महिला – 1,032 पद
सेलरी व अन्य संबंधित जानकारियां
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
वेतनमान – 21,700 रुपये प्रति माह।
आयु सीमा – 01 फरवरी 2017 के आधार पर 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आयु छूट – सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट।
आवेदन शुल्क – 100 रुपये केवल सामान्य के लिए और महिला वर्ग के लिए 50 रुपये। हरियाणा राज्य के आरक्षित श्रेणियों के 25 रुपये आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए है।
भुगतान का तरीका – नेट बैंकिंग या ई-चालान फ़ॉर्म से।
चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी), नॉलेज टेस्ट (के.टी.), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और इंटरव्यू-सह-पर्सनेलिटि टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट –
ऊँचाई – न्यूनतम 172 सेंटीमीटर पुरुष के लिए और 160 सेंटीमीटर महिला के लिए।
छाती – सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 83-87 सेंटीमीटर।
ऊंचाई और सीने में 3 सेंटीमीटर की छूट अनुसूचित जाति, बीसीए, बीसीबी और ईबीपीजी श्रेणी के लिए दिया जाएगा।
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट –
पुरुष – 5 किलोमीटर की दौड़25 मिनट में।
महिला – 2.5 किलोमीटर की दौड़15 मिनट में।
एक्स सर्विसमैन – 2.5 किलोमीटर की दौड़13 मिनट में।
उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन का रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2017 से 28 फरवरी 2017 तक वेबसाइट www.hssc.gov.in. के माध्यम से कर सकते हैं।
याद रखने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां –
प्रकाशन विज्ञापन की तिथि – 28 जनवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि – 10 फ़रवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2017
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 02 मार्च 2017