फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती का मामला फिर गर्माया, धरना-प्रदर्शन शुरु

Wed, 26 Apr 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
बेरोजगार लाइनमैनों ने दिया धरना
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) में 4000 बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। बुधवार को राज्य भर से पटियाला में इकट्ठा हुए बेरोजगार लाइनमैनों ने पावरकाम हेडआफिस के सामने माल रोड पर धरना दिया।यूनियन के नुमाइंदे पावरकाम के डायरेक्टर प्रबंधकीय आरपी पांडव से भी मिले। पांडव ने उन्हें एक हफ्ते के अंदर मसले को हल करने का भरोसा दिलाया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही 4000 बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती न की गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान पिरमल सिंह ने बताया कि पूर्व बादल सरकार ने 14 जनवरी 2011 को 5000 लाइनमैनों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें से केवल 1000 लाइनमैनों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए। बाकी 4000 लाइनमैन दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्हें अब तक नौकरियां नहीं दी गईं।  बड़ी गिनती में बेरोजगार लाइनमैन अपनी भर्ती की उम्रसीमा पार कर चुके हैं और उनका भविष्य अंधेरे में है। उनके परिवार मानसिक परेशानी की हालत से निकल रहे हैं। 

पहले बेरोजगार लाइनमैनों ने बादलों के राज में पावरकाम हेडआफिस के सामने पक्का मोर्चा लगाया था। उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने मौके पर पहुंच कर उनकी मांगों की हिमायत की थी। साथ ही भरोसा दिलाया था कि कांग्रेस की पंजाब में सरकार बनने पर बाकी रहते 4000 बेरोजगार लाइनमैनों की पावरकाम में भर्ती की जाएगी। सरकार बनने के बाद उन्हें नजरअंदाज करके 1500 सहायक लाइनमैनों की भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कांग्रेस की सरकार भी बादलों की तरह उनके साथ धोखा कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मांग की गई कि जल्द से जल्द बाकी रहते बेरोजगार लाइनमैनों की पावरकाम में भरती की जाए, वर्ना आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार कैप्टन सरकार खुद होगी। इस मौके पर रजिंदर सिंह, भोला सिंह, सोमा सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें