फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Job: चंडीगढ़ में शिक्षकों की निकली भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पदों की संख्या

Thu, 08 Sep 2022 10:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा विभाग को 200 से ज्यादा पदों पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षक भर्ती की मंजूरी गृह मंत्रालय से मिली है। पहले चरण में 90 पदों पर टीजीटी पदों को भर्ती की जा रही है। इसके बाद अन्य चरणों में जेबीटी व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों ने 90 पद भरने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से भर्ती को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभाग में शिक्षकों की यह भर्ती समग्र शिक्षा अभियान के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) कैडर की जा रही है। 

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। शिक्षकों की कमी के चलते ही इस बार ग्यारहवीं दाखिले में शिक्षा विभाग की ओर से मांग के बावजूद सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई थी। शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई भर्ती में टीजीटी अंग्रेजी के 17, गणित के 17, हिंदी के तीन, पंजाबी के दो, विज्ञान नॉन मेडिकल के 31, विज्ञान मेडिकल के चार और सोशल स्टडीज के 16 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 

इन पदों के लिए उम्मीदवार 12 सितंबर से लेकर तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की फीस ऑनलाइन छह अक्तूबर दोपहर दो बजे तक जमा करवा सकते हैं। सरकारी स्कूलों में 14 सौ से ज्यादा शिक्षकों की कमी है। शिक्षा विभाग को 200 से ज्यादा पदों पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षक भर्ती की मंजूरी गृह मंत्रालय से मिली है। पहले चरण में 90 पदों पर टीजीटी पदों को भर्ती की जा रही है। इसके बाद अन्य चरणों में जेबीटी व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


निट्टर करवाएगी लिखित परीक्षा आयोजित 
शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर)-26 को दी गई है। टीजीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में बीए/बीएससी नॉन मेडिकल, बीएड के साथ सीटेट-2 उत्तीर्ण होना शामिल है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट तैयार कर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें