चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने एडिशनल एसपी और डीएसपी के खाली पदों को भरने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां तीन साल की अवधि के लिए डेपुटेशन आधार पर की जाएंगी।
एजेंसी में एडिशनल एसपी के आठ पद रिक्त हैं। इनका वेतनमान लेवल-11 (67,700 से 2,08,700 रुपये) तय किया गया है। वहीं डीएसपी पद के लिए वेतनमान लेवल-10 (56,100 से 1,77,500 रुपये) निर्धारित है।
चयनित अधिकारियों को देश के किसी भी हिस्से में तैनात किया जा सकता है। आवेदन केवल वही अधिकारी कर पाएंगे जो प्रमोशन की सीधी लाइन में शामिल नहीं हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।