फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका: विशेष शिक्षकों के कई पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से करें आवेदन, जानें- कहां मिलेगा फॉर्म

Mon, 18 Sep 2023 01:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सामान्य श्रेणी के लिए फॉर्म शुल्क 1000 रुपये है और एससी के लिए 500 रुपये रखा गया है। दिव्यांग लोग नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। विशेष शिक्षक टीजीटी के लिए 9300-34800 रुपये +ग्रेड पे 4600 रुपये और विशेष शिक्षक जेबीटी के लिए 9300-34800 +ग्रेड पे 4200 रुपये वेतन रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने वाले हैं। शिक्षा विभाग ने 96 स्थायी विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। 37 साल की उम्र तक के इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग विशेष शिक्षक टीजीटी के 49 और विशेष शिक्षक जेबीटी के 47 पदों पर नियमित भर्ती करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। 20 सितंबर सुबह 11 बजे से शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://www.chdeducation.gov.in पर रिक्रूटमेंट के विकल्प पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। 16 अक्तूबर दोपहर दो बजे तक शुल्क भर सकेंगे। 

सामान्य श्रेणी के लिए फॉर्म शुल्क 1000 रुपये है और एससी के लिए 500 रुपये रखा गया है। दिव्यांग लोग नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। विशेष शिक्षक टीजीटी के लिए 9300-34800 रुपये +ग्रेड पे 4600 रुपये और विशेष शिक्षक जेबीटी के लिए 9300-34800 +ग्रेड पे 4200 रुपये वेतन रहेगा।

इस तरह रहेगी भर्ती प्रक्रिया

फॉर्म और शुल्क सफलतापूर्वक भरने की आखिरी तारीख के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 150 अंक के दो घंटे 30 मिनट के ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पेपर में पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। पेपर में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के बाद विभाग वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची सभी योग्यता मापक और आईसीटी स्किल ट्रेनिंग सत्यापित करने के बाद अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष शिक्षक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 20 सितंबर सुबह 11 बजे से
आवेदन करने की आखिरी तिथि: 12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 16 अक्तूबर दोपहर दो बजे तक

       
             श्रेणी अनुसार शिक्षकों का विभाजन
पद सामान्य ओबीसी एसीसी ईडब्ल्यूएस कुल पद
विशेष शिक्षक टीजीटी 22 13 09 05 49
विशेष शिक्षक जेबीटी 23 12   08     04 47
           

                             क्षैतिज आरक्षण
पीडब्ल्यूडी
विशेष शिक्षक टीजीटी
ओएच-1
वीएच-1
ईएसएम
5
विशेष शिक्षक पीजीटी एचएच-1
अन्य-1
4


पीडब्ल्यूडी - पर्सन विद डिसेबिलिटी

ईएसएम- एक्स सर्विसमेन
ओएच - ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप
वीएच - विजुअली हैंडीकैप
एचएच - हीयरिंग हैंडिकैप

(नोट - पीडब्ल्यूडी और ईएसएम अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी में से सीट आवंटित होगी।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें