फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं की जमानत याचिका पर ट्रायल कोर्ट का रिकार्ड समन

Fri, 12 Jan 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Narayan Sai - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न प्रकरण में मुख्य गवाह पर हमले के मामले में नारायण साईं की नियमित जमानत की मांग पर हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड समन कर लिया है। इस मामले मे अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर नारायण साईं के वकील के पेश न होने पर हाईकोर्ट ने पूरा रिकार्ड तुंरत ट्रायल कोर्ट पानीपत को वापस भेजते हुए कोर्ट को छूट दी थी कि वह कानून के हिसाब से मामले पर निर्णय ले सकता है। लेकिन हाईकोर्ट ने अब दोबारा पानीपत ट्रायल कोर्ट का रिकार्ड समन कर लिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आसाराम के बेटे नारायण साईं ने दो बहनों का यौन शोषण किया था।

इस मामले में पानीपत निवासी महेंद्र चावला को मुख्य गवाह बनाया गया था। हरियाणा पुलिस ने चावला को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। इस दौरान  पिछले साल 13 मई को बाइक सवार दो अज्ञात युवक चावला के घर में घुस गए और फायरिंग कर फरार हो गए। घायल महेंद्र चावला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में चावला ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ हमला करवाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि बाप व बेटा नहीं चाहते कि वह उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही दे। इसी मामले में याचिका दाखिल करते हुए नारायण साईं ने कहा कि यौन उत्पीड़ऩ मामले में गवाह महेंद्र चावला पर हमले के मामले में उन्हें फंसाया गया है। उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उन्हें रेगुलर बेल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें