फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झपटमारों को पकड़वाने पर मिला सम्मान, अब चोरी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑटो सवार झपटमारों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने पर पुलिस अधिकारियों से सम्मानित हुआ अभिषेक शर्मा अब खुद चोरी के मामले में जेल पहुंच गया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने उसे तीन फरवरी को गिरफ्तार किया। अगस्त 2025 में पुलिस ने सेक्टर-28 में हुई झपटमारी के दो आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग के लिए अभिषेक समेत चार लोगों को 40 हजार रुपये नकद इनाम और कमेंडेशन सर्टिफिकेट क्लास-1 देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन

उस घटना में मौलीजागरां निवासी राम कुमार से चाकू की नोक पर 2850 रुपये और आधार कार्ड लूट लिया गया था। ऑटो का नंबर नोट कर लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। अब अभिषेक पर हल्लोमाजरा स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में चोरी का आरोप है। शिकायत के अनुसार एक फरवरी को घर का ताला तोड़कर इंडेन गैस सिलिंडर, चांदी के गहने, मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नकद चोरी किए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें