फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावतः भाजपाई ने भाजपाई को बताया चोर

Tue, 16 Sep 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब भाजपा नेता खुले मंच से पार्टी प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं और खुद ही स्पष्ट बहुमत न मिलने की बात बोल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक पीके चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे ज्यादा सीटें तो ले जाएगी, लेकिन अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। चुनाव के बाद तय किया जाएगा कि किसके साथ गठबंधन किया जाए। वे सोमवार को यहां जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पीके चौधरी ने कहा कि चोर दरवाजों से टिकट लाने वालों ने पार्टी की हालत बिगाड़ दी है। हिसार जिले में हालात बुरे हैं। हांसी से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि उन्हें हराने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

छत्रपाल ने धोखा किया मेरे साथ

पीके चौधरी ने कहा कि छत्रपाल को पार्टी में शामिल करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है लेकिन उन्होंने उनके साथ ही धोखा कर दिया। पीके चौधरी ने कहा कि वे अपनी पत्नी अनुराधा को हांसी से टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन छत्रपाल चोर दरवाजे से यहां आ गए।

पीके चौधरी ने कहा कि छत्रपाल उकलाना हलके से संबंध रखते हैं इसलिए हांसी की जनता बाहरी उम्मीदवार को पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हो सका तो वे छत्रपाल के मुकाबले एक प्रत्याशी भी मैदान में उतारेंगे।

पीके चौधरी ने दावा किया कि टिकट घोषित होने के बाद छत्रपाल उनके पास आए थे लेकिन मैंने समर्थन करने से इंकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि वे भाजपा में किस ओहदे पर है तो पीके चौधरी ने कहा कि भाजपा उनके खून में है।

विरोध ने भाजपा का बढ़ाया सिरदर्द

राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस को अभी हाल ही में अलविदा कहने वाले और भाजपा का दामन थामने वाले मेजर समर्थकों की बगावत ने भाजपा प्रत्याशी सोमवीर सांगवान और भाजपा की सिरदर्दी बढ़ा दी है।

हालांकि सोमवीर समर्थक इसकी परवाह किए बिना दावा कर रहे हैं कि इस बार भाजपा प्रत्याशी दादरी से सोमवीर सांगवान विजयी होंगे लेकिन बगावत को लेकर वे चिंतित जरूर हैं। उनका अगला कदम दादरी की राजनीति के लिए अहम जरूर माना जा रहा है।

हालांकि कांग्रेस ने दादरी से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान के भाजपा से बगावती सुर के बाद उनके अगले कदम पर कांग्रेस और इनेलो भी नजर रखे हुए हैं।

वर्ष 2005 में मेजर सांगवान बने थे विधायक

पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान वर्ष 2005 में कांग्रेस की सीट पर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2009 में वे कांग्रेस सीट पर चुनाव हार गए थे और हजकां सीट पर सतपाल सांगवान विजयी रहे थे। इसके बाद सतपाल सांगवान कांग्रेस में शामिल हो गए थे और अब तक हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री थे।

मेजर ने अभी पिछले दिनों कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और भाजपा का दामन थाम लिया था। उनको उम्मीद थी कि भाजपा में उनको दादरी से टिकट मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने अपने समर्थकों का सम्मेलन बुलाया।

सम्मेलन में एक सुर में यह आवाज उभर कर सामने आई कि मेजर चुनाव लड़ें चाहे उन्हें निर्दलीय लड़ना पड़े। मेजर ने भी समर्थकों से जल्द ही उनकी उम्मीदों के मुताबिक फैसला लेने का संकेत दिया है।

कार्यकर्ताओं की मानें तो मेजर सांगवान चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। सबसे पहले यह देखा जा रहा है कि टिकट कौनसी पार्टी से मिल सकती है। बतौर कार्यकर्ताओं के प्राथमिकता हजकां को दी जा रही है। हजकां उनको मौका देती है या नहीं इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

हजकां में जा सकते हैं मेजर नृपेंद्र सांगवान

प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार चरखी दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपाइयों में बगावती सुर सामने आ गए हैं।

अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान समर्थकों ने गलत टिकट वितरण का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है।

मेजर समर्थकों ने तो यहां तक कहा है कि वे चुनाव लड़ें चाहे उन्हें निर्दलीय लड़ना पड़े। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेजर नृपेंद्र सांगवान हजकां में जा सकते हैं।

20 सितंबर से पहले जारी हो जाएगी

हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी एवं एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 सितंबर से पहले भाजपा प्रत्याशियों की शेष सूची जारी कर दी जायेगी। सूची लगभग तैयार है।

केंद्रीय कमेटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम मुहर के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जाएंगे। वे शनिवार को रोहतक में प्रदेश भर से आए भाजपा मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की बैठक लेने के बाद अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।

पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में कई जगह असंतोष पैदा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की पहली सूची काफी संतोष जनक रही। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की राय लेकर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन

मैनिफेस्टो तैयार, तीन दिन बाद होगा जारी

लंबे इंतजार के बाद विधान सभा चुनाव-2014 को लेकर हरियाणा भाजपा का मैनिफेस्टो तैयार हो चुका है। दो से तीन दिन में मैनिफेस्टो जारी कर दिया जाएगा। इस पर केंद्रीय कमेटी की मुहर लग चुकी है।

रोहतक प्रदेश कार्यालय में देर शाम मैनिफेस्टो कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने बताया 3 दिन में मैनिफेस्टो जनता के सामने रख देंगे। मैनिफेस्टो जारी करने के बाद इसे तेजी से आमजन तक पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा।

आईटी टीम पार्टी वेबसाइट पर भी इसे डाल देगी। उन्होंने बताया, मैनिफेस्टो में गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्ग, विकलांग सबका पूरा ध्यान रखा गया है। व्यापारी, लघु उद्योग, बड़े उद्योग से जुड़े मजदूर और उद्योगपति सभी के लिए भाजपा काम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें