कांग्रेस में चल रही में नेता अभी तक जुबानी हमले कर रहे थे।, लेकिन अब एक-दूसरे के कारनामों की पोल खोलनी शुरू कर दी गई है। कैप्टन अजय यादव ने तत्कालीन सरकार पर गुड़गांव में तीन हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का आरोप लगाया है।
जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं में जंग तेज हो गई है, उसका विपक्षी फायदा उठा सकते हैं तो कांग्रेस को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। वहीं, इस कलह के बीच कलानौर की विधायक शकुंतला खटक ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कमलनाथ से मुलाकात करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का जुबानी हमले करने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कांग्रेस खेमों में पहले ही बंट चुकी थी। यह जुबानी जंग खत्म होना बहुत दूर की बात है, अब पुराने मामले उठाकर एक-दूसरे की पोल खोलनी शुरू कर दी गई है।
खटक बोली- सीनियर तो दूर, जूनियर भी नहीं कैप्टन
हरियाणा में जाटलैंड की राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हुड्डा खेमे की कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कमलनाथ से मिलीं। उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी व कलह के बारे में बताया और कैप्टन अजय यादव के बयान को लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। खटक ने कहा कि जिस तरह से कैप्टन अजय यादव बयानबाजी करते हैं और जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे लगता है कि वे सीनियर नेता तो दूर, जूनियर भी नहीं हैं।
अभय चौटाला की चुटकी, कांग्रेस के सभी नेता एक जैसे
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कांग्रेस की कलह पर चुटकी ली है। एक निजी चैनल से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि केवल हुड्डा या कैप्टन अजय यादव ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के सभी नेता एक जैसे हैं। उनके काले कारनामों का चिट्ठा सीएम को सौंपा था, लेकिन उस पर कुछ नहीं किया गया है।