फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस का अंतर्कलह सतह पर, बैठक में बंसल के विरोध में स्वर गूंजे

Tue, 09 May 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ जमकर विरोध के स्वर गूंजे। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बंसल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में जो भी फैसले होते है, उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की राय या सलाह नहीं ली जाती। यह पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस की अंतर कलह सबके सामने खुलकर आई हो। पहले भी कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद के चलते आरोप के दौर चल चुके है।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व सांसद मूलचंद मीणा की अध्यक्षता में संगठन चुनाव की बैठक में पार्टी की नई रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश स्तर के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को लोगों के विश्वास की जरूरत है। चावला ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को केवल धरना प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जो पार्टी कार्यकर्ता पिछले 15 सालों से पार्टी के साथ जुडे़ है, उन्हें आज भी पार्टी में कोई पद नहीं दिए गए।

चावला ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओें को दरकिनार किया जा रहा है।  नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को पहली बार इतने बड़े स्तर पर हार का सामना करना पड़ा। इसके  बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हार को लेकर समीक्षा की जरूरत नहीं समझी। वहीं, बैठक में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अपनो को टिकट बंटवारे का मुद्दा भी खूब गर्माया। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप भारद्वाज ने कहा कि  पार्टी के अहम फैसले बिना कार्यकर्ताओं की मंजूरी के ले लिए जाते है।
विज्ञापन


जब विरोध प्रदर्शन की बात हो तो कार्यकर्ताओं को आगा रखा जाता है, लेकिन जब टिकट बंटवारे की बात हो तो अपनों का ध्यान रखा जाता है। जबकि पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चाहिए की युवा कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव सबकी सहमति से होने चाहिए। संगठन चुनाव के बैठक में जिला परिषद व पंचायत समिति की बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सबको एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी की बात सामने नहीं आई है, कार्यकर्ताओं की राय ली गई है, उस पर अमल किया जाएगा।
- प्रदीप छाबड़ा, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है, सबकी सहमति से संगठन चुनाव होंगे, कार्यकर्ताओं के दिए गए सुझावों को विशेष ध्यान रखा जाएगा।  
- पवन कुमार बंसल, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें