फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट के पेपर में रीजनिंग कठिन, गणित के सवाल थे सरल, पेपर था लंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईआईएम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कैट की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई। ट्राइसिटी के 12 परीक्षा केंद्रों पर लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। 20 फीसदी विद्यार्थी गैर-हाजिर रहे। परीक्षा तीन घंटे की बजाय दो घंटे की रही और तीन पालियों में हुई। पेपर में रीजनिंग कठिन रही लेकिन गणित के सवाल कुछ आसान रहे। पेपर लंबा होने के कारण समय का अभाव हो गया। हालांकि विद्यार्थियों ने पेपर समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

इस बार देशभर से लगभग सवा दो लाख विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कैट की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के लिए देशभर में केंद्र बनाए गए थे। ट्राइसिटी से भी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कोविड के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति में कुछ गिरावट महसूस की गई। माना जा रहा है कि जो विद्यार्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे, वे अगले वर्षों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में अगले साल विद्यार्थियों की संख्या कैट के लिए बढ़ सकती है।
बुल्स आई के सह-संस्थापक एवं शिक्षाविद हिरदेश मदान ने बताया कि कैट के आवेदन की संख्या पिछले साल के समान थी, लेकिन त्रिकोणीय शहर के कुछ केंद्रों में उपस्थिति खराब थी। कैट परीक्षा गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग क्षमता के छात्रों का परीक्षण करती है। इस साल छात्रों को पैटर्न के संबंध में थोड़ी उलझन हुई, क्योंकि परीक्षा की अवधि एक घंटे कम हो गई थी। परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के 26 प्रश्न, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग के 24 और क्वांटिटेटिव एबिलिटी के 26 प्रश्न थे, यानी कुल 76 प्रश्न थे।
विज्ञापन

पेपर था लंबा, समय का रहा अभाव
छात्र कुशाल डुडेजा पेक से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। वह कहते हैं कि लगभग एक साल की कड़ी मेहनत के कारण वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। प्रश्नों की संख्या उम्मीद से अधिक थी लेकिन मैंने समय का अच्छी तरह से प्रयोग किया। जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 से पढ़ाई कर रहे छात्र भावित सिंगला ने कहा कि उन्हें वर्बल सेक्शन सबसे कठिन लगा, रीजनिंग मुश्किल थी और गणिति के सवाल आसान थे। समय का कुछ अभाव लगा। यही बात ममता शर्मा, रागिनी आदि छात्राओं ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें