निक्षय पोर्टल (राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी नियंत्रण के लिए वेब सक्षम रोगी प्रबंधन प्रणाली) को पीएफएमएस और यूआईडीएआई के साथ एकीकृत किया गया, ताकि टीबी रोगियों और प्रदाताओं को लाभ सीधे प्रभावी रूप से हस्तांतरित किया जा सके।
इस योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2018 को या उसके बाद अधिसूचित सभी टीबी रोगियों को प्रोत्साहन दिया जाना था (इस तिथि से कम से कम एक महीने तक उपचाराधीन सभी मौजूदा टीबी रोगियों सहित)। टीबी रोगियों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी थी।
अधिसूचना के समय 1000 रुपये और उसके बाद प्रति उपचार माह 500 रुपये किस्तों में अग्रिम भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा सूचना देने वालों, अधिसूचना और परिणामों के लिए प्रोत्साहन राशि 500 रुपये या सूचना देने वालों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई लेकिन इस मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। ऑडिट टीम का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंडीगढ़ में रखे गए रिकार्ड की नमूना जांच के दौरान यह पाया गया कि पात्र मरीजों व प्रदाताओं और लाभ प्राप्त करने वालों के बीच काफी अंतर था। ये अंतर कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है।
योग्य लाभार्थी भी निराश
योजना के अंतर्गत 2018 से 2023 के बीच की ऑडिट जांच के दौरान यह पाया गया है कि जिन मरीजों के बैंक डिटेल मान्य थे, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं, जागरूकता व अभियान की सफलता में सहयोग करने वाले योग्य लाभार्थी भी काफी संख्या में लाभ से वंचित रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कोविड के दौरान काफी लाभार्थी अपने स्थानीय निवास स्थान पर लौट गए थे, इस कारण लाभ से वंचित रहे। इसके साथ ही काफी मरीजों ने अपना पता और बैंक अकाउंट गलत लिखवाया है जिस कारण उन तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) का विवरण यूं है
वर्ष पात्र मरीज भुगतान
2018 8319 5754
2019 11810 9070
2020 11810 10293
2021 13850 12515
2022 15267 13615
2023 12751 8978
सहयोग करने वाले भी निराश
साल योग्य लाभार्थी भुगतान
2019 144 99
2020 361 309
2021 325 276
2022 479 248
2023 1385 452