फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी सुक्खा दुनेके की: पिता की आतंकियों ने की थी हत्या, सरकारी नौकरी मिली मगर नहीं की, अब कनाडा में मारा गया

Thu, 21 Sep 2023 08:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/ अमर उजाला, मोगा/जालंधर (पंजाब)

सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव का रहने वाला गैंगस्टर दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।
विज्ञापन
सुक्खा दुनेके और हरदीप निज्जर की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनिपेग में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद से दुनेके के मोगा स्थित घर में मातम छा गया है। यहां उसके ताया हाकम सिंह रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह गैंग के वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा राजनयिक विवाद में उलझे हैं।

विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव का रहने वाला गैंगस्टर दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।

कॉलेज में प्रधान बनने के बाद रखा जुर्म की दुनिया में कदम

सुक्खा दुनेके के पिता नायब सिंह बिजली बोर्ड में मुलाजिम थे। 1988 में आतंकवादियों ने मोगा के बाघापुराना में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पांच भाई-बहनों में सुक्खा सबसे छोटा था। माता ने सभी बच्चों को खेतीबाड़ी कर पाला था। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह प्रधान चुना गया, जहां सुक्खा ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा। प्रधान बनने के बाद उसके लड़ाई-झगड़े होने लगे लगे। ऐसे में उस पर मारपीट के दो मामले भी दर्ज हुए। पिता की नौकरी की जगह उसे डीसी ऑफिस में सेवादार की रौकरी मिली थी पर उसने नौकरी से मना कर दिया।

विज्ञापन

जाली दस्तावेज से पासपोर्ट बनवा भागा विदेश

सरकारी नौकरी नहीं करने पर परिवारवालों ने उसे विदेश भेजने का प्रयास किया लेकिन सुक्खा पर केस दर्ज होने के कारण वह विदेश नहीं जा पाया। इसके बाद उसने जाली दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाया और विदेश भाग गया। वहां पहुंचने के बाद उसका संपर्क अर्श डल्ला से हो गया और इसके बाद सुक्खा जुर्म की दुनिया में मशहूर होता है। उस पर करीब 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य था सुक्खा

बताया जाता है कि सुक्खा दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य था। दुनेके कनाडा में गैंगस्टर से आतंकवादी बनने के साथ-साथ अर्श डल्ला, गैंगस्टर लकी पटियाल, मलेशिया स्थित गैंगस्टर जैकपाल सिंह उर्फ लाली और अन्य अपराधियों का करीबी भी था। गैंगस्टर सुक्खा पर विदेश से ही आतंकी वारदात को अंजाम देने, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग के आरोप लगते रहे हैं।

परिवार को फोन पर मिली हत्या की जानकारी

मोगा के एसएसपी के मुताबिक सुक्खा दुनेके के परिवार से पता चला है कि उसकी विनिपेग में हत्या कर दी गई है। इनके परिवार में ज्यादातर लोग बाहर हैं। सुक्खा के खिलाफ 15 से 16 केस दर्ज हैं और वह अर्श डल्ला का करीबी भी था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कनाडा से फोन पर सुक्खा के मौत की जानकारी मिली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें