फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU रोहतक से जुड़ीं 7 खबरें पढ़ें एक क्लिक पर

Fri, 10 Jul 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू कोर्स व प्रवेश संबंधी जानकारी फोन पर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में प्रवेश संबंधी कोई जानकारी चाहिए तो बस एक काल कीजिए। यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर पर 01262- 308336, 308340, 308343, 308345 व 308359 नंबरों से कोर्स, फीस व प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

13 तक बिना विलंब शुल्क लें प्रवेश
रोहतक। एमडीयू के कुलसचिव ने बताया कि 2015-2016 के लिए यूआईईटी में तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें सेमेस्टर में बिना विलंब शुल्क के 13 जुलाई तक प्रवेश होगा और उसके बाद 1500 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक विभागों में तीसरे, पांचवें व नौवें सेमेस्टर में 21 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश होगा और उसके बाद 1500 रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीएचडी कोर्स वर्क की डेटशीट जारी
रोहतक। एमडीयू की केमिस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी व भूगोल विभाग की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि केमिस्ट्री विभाग की परीक्षाएं 27, 30 जुलाई व 1 अगस्त को होगीं। वहीं, केमिस्ट्री विभाग में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक होगी। फूड टेक्नोलॉजी विभाग की परीक्षाएं 20, 22 व 24 जुलाई को दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगीं। भूगोल विभाग की 17 व 21 जुलाई को विभाग में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी।

11 जुलाई को होगी काउंसलिंग
रोहतक। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग में एमए-लोक प्रशासन पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरी काउंसलिंग 11 जुलाई को होगी। प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बताया कि प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एमए-लोक प्रशासन दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों को 13 जुलाई तक अपनी मार्कशीट जमा करानी होगी। इसकी पहली मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

छुट्टी के कारण 20 जुलाई को होगी काउंसलिंग
रोहतक। एमडीयू में एमए/एमएससी/एमकाम-दो वर्षीय पाठ्यक्रम, एमटीटीएम, एमएचएमसीटी, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, पीजी डिप्लोमा इन हारमोनियम, संगीत शिरोमणि डिप्लोमा इन तबला में 2015-16 के लिए पहली काउंसलिंग 18 की जगह 20 जुलाई को होगी। वहीं, 19 को निर्धारित एमपीएड की पहली काउंसलिंग अब 20 जुलाई को होगी। दूसरी काउंसलिंग 23 व तीसरी काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी।

बीएससी होम साइंस छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी
रोहतक। एमडीयू की अप्रैल-मई 2015 में हुई बीएससी-होम साइंस के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।
विज्ञापन


11 जुलाई को प्रवेश परीक्षा
रोहतक। एमएससी ऑनर्स गणित व एमए ऑनर्स अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को होगी। प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसकी मेरिट लिस्ट 15 जुलाई को जारी होगी और पहली काउंसलिंग 16 जुलाई को होगी। दूसरी काउंसलिंग 20 व तीसरी काउंसलिंग 21 जुलाई को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें