फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव नतीजों पर हरसिमरत बोलीं- लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस जीती, पढ़ें- किस नेता ने और क्या कहा

Wed, 17 Feb 2021 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल भाजपा से अलग होकर दूसरे स्थान पर तो पहुंच गया लेकिन उसे भी करारा झटका लगा है। वहीं, भाजपा को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सत्ता का सपना संजोए बैठी आम आदमी पार्टी हाशिये पर आ गई है।

विज्ञापन


इस चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक बार फिर से जादू चला है। वहीं, किसान आंदोलन का भी सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को मिला है, क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध का बिगुल सबसे पहले कैप्टन ने ही फूंका था। पंजाब के इन चुनाव नतीजों पर विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा आइए पढ़ते हैं...

सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग: अश्वनी शर्मा
निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोकतंत्र में बुधवार का दिन सबसे बुरा है, क्योंकि कांग्रेस ने पूरी ताकत लोकतंत्र की हत्या करने में लगा दी है। चुनाव परिणाम कांग्रेस की आधिकारिक नैतिक हार को दर्शाते हैं, क्योंकि कैप्टन और उनकी सरकार ने चुनाव में जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की, जबकि पुलिस ने उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार से जबरन रोका गया, उन पर जानलेवा हमले हुए। इस मामले को भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने भी उठाया। 

विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि चुनाव नतीजों से भाजपा डरती नहीं है और भाजपा जनता के लिए काम करना और उनकी आवाज बनना जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार के विकास और प्रगतिशील नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा वचनबद्ध है। 

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश में अराजक माहौल बनाकर रखा। सत्तासीन पार्टी का इस कार्य में सूबे के कुछ अधिकारियों ने भी साथ दिया। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर राज्य के निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। हरसिमरत कौर, सांसद, शिरोमणि अकाली दल।

शिअद कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व निकाय चुनाव में कार्य किया है। सत्तासीन पार्टी के धन, सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़कर शिअद कार्यकर्ता नए जोश के साथ उभरे हैं। अब यह तय हो गया है कि 2022 में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है। - सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिअद।

कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी और धक्केशाही के बावजूद आम आदमी पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को मुबारकबाद। शेष उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं की बहादुरी को सलाम, जो लाख चुनौतियों के बावजूद मैदान में डटे रहे। निकाय चुनाव में आप साफ सुथरे ढंग से और सीमित संसाधनों के साथ पहली बार लोगों के घरों तक पहुंची है। हम अपनी कमियों एवं कमजोरियों का मंथन करेंगे। साथ ही भविष्य में और मजबूत होकर पंजाब की लुटेरी जमातों का डटकर मुकाबला करते रहेंगे। - भगवंत मान, प्रदेश अध्यक्ष, आप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें