शर्मा ने कहा कि चुनाव नतीजों से भाजपा डरती नहीं है और भाजपा जनता के लिए काम करना और उनकी आवाज बनना जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार के विकास और प्रगतिशील नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा वचनबद्ध है।
कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश में अराजक माहौल बनाकर रखा। सत्तासीन पार्टी का इस कार्य में सूबे के कुछ अधिकारियों ने भी साथ दिया। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर राज्य के निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। हरसिमरत कौर, सांसद, शिरोमणि अकाली दल।
शिअद कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व निकाय चुनाव में कार्य किया है। सत्तासीन पार्टी के धन, सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़कर शिअद कार्यकर्ता नए जोश के साथ उभरे हैं। अब यह तय हो गया है कि 2022 में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है। - सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिअद।
कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी और धक्केशाही के बावजूद आम आदमी पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को मुबारकबाद। शेष उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं की बहादुरी को सलाम, जो लाख चुनौतियों के बावजूद मैदान में डटे रहे। निकाय चुनाव में आप साफ सुथरे ढंग से और सीमित संसाधनों के साथ पहली बार लोगों के घरों तक पहुंची है। हम अपनी कमियों एवं कमजोरियों का मंथन करेंगे। साथ ही भविष्य में और मजबूत होकर पंजाब की लुटेरी जमातों का डटकर मुकाबला करते रहेंगे। - भगवंत मान, प्रदेश अध्यक्ष, आप।