सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों के शिविर को नष्ट किए जाने पर सेना के पूर्व अधिकारियों ने इंडियन आर्मी की पीठ थपथपाई है। साथ ही कहा कि अब देखना होगा कि अगला कदम क्या होता है?
फौज के कुछ रिटायर्ड अफसरों का कहना है कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का काउंटर जरूर करेगा, जबकि कुछ का कहना है कि पाकिस्तान इसका जवाब नहीं देगा, क्योंकि भारत ने कूटनीतिक तरीके से भी दबाव बनाया है। उसे अलग-थलग करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने बताया कि एक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चुपचाप बैठने की जरूरत नहीं है। वे मानते हैं कि पाकिस्तान की तरफ से जवाब आ सकता है।
पाक सरकार पर विपक्ष व सेना का दबाव है। यदि उड़ी हमले के बाद भारत ने तैयारी नहीं की है तो मुंह के बल गिरेंगे। उन्होंने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई पहले भी होती रही हैं। ये नई बात नहीं। बस इस बार पब्लिक के सामने है।