फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता रजा मुराद बोले, देश में इस समय माहौल कुछ ठीक नहीं

Sun, 27 Mar 2016 11:15 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला।
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेता रजा मुराद - फोटो : file
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि देश में इस समय माहौल कुछ ठीक नहीं है। एक समुदाय विशेष के खिलाफ बातें की जा रही हैं। यह सब बड़ी कुर्सियों पर बैठे कुछ जिम्मेदार लोग कर रहे हैं।  बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्य करा रहे हैं, लेकिन पूरी दुनिया में भारत में हो रही इस तरह की गलत बातों की गूंज सुनाई दे रही है। जिससे भारत की छवि खराब हो रही है। वह शनिवार को शाही शहर में टीटीआईएएमएस के मेगा सेमिनार में हिस्सा लेने के बाद अमर उजाला से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


शाहरूख खान और फिर आमिर खान की ओर से देश में पैदा हालात पर दिए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रजा मुराद ने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है और हर एक को अपनी बात रखने का अधिकार है। अगर कोई कुछ बोलता है, तो उसे सुना जाना चाहिए। आप उसकी बात को नकार सकते हैं। लेकिन यह नहीं होना चाहिए कि उसकी बात के जवाब में थियेटर में आग लगाई जाए, सीटें फाड़ी जाएं और पत्थर बरसाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी समस्या का हल लड़ाई-झगड़ा नहीं है और मिल बैठ कर भी इस का हल किया जा सकता है।

साथ ही कहा कि हर वह व्यक्ति जो अपने देश के खिलाफ नारेबाजी करता है या बोलता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर हो और किसी बेगुनाह को सजा न दी जाए। रजा मुराद ने कहा कि कलाकार सब का सांझा होता है और सरहदें उसके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। अगर उन्हें पाकिस्तान में नौजवान पीढ़ी को अभिनय कला के गुर सिखाने के लिए बुलाया जाएगा, तो वह जरूर जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी दो पंजाबी फिल्में अज दे लफंगे और देसी मुंडे रिलीज होने जा रही है। देसी मुंडे में बतौर हीरो बलकार सिद्धू होंगे। इसके अलावा वह अनुष्का शर्मा की फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जो जून में रिलीज होगी। रजा मुराद ने कहा कि अल्लाह ने उन्हें उनकी काबिलयत से ज्यादा दिया है। अब उन्हें किसी चीज की चाहत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें