भगवान श्रीराम नहीं रावण की पूजा करने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसा ही एक व्यक्ति तो रामलीला में रावण का रोल करने वाले नवदीप कंबोज की हलवाई की दुकान पर जाकर उनको रोजाना माथा टेकता है। यह व्यक्ति मनीमाजरा के पिपली वाला टाउन के रहने वाला विजय राणा है।
विजय मूल रुप से हिमाचल का रहने वाला है। द नेशनल एडी क्लब में रावण का रोल करने वाले नवदीप कंबोज ने बताया कि वह पिछले सात साल से हर रविवार उनकी मनसा देवी चौराहे स्थित हलवाई की दुकान पर आकर उनको माथा टेकता है और उनके हाथों से प्रसाद लेकर ही जाता है।
नवदीप ने बताया कि कई बार उन्होंने उसको मना किया। डांटा भी तो उसने अपने मालिक से फोन पर उसकी बात करवा कर सिफारिश लगाई कि वह उसको माथा टेकने दें।
यही बस नहीं है इन दिनों रामलीला के दौरान विजय राणा रोजाना रामलीला देखने आता है और रावण के सीन खत्म होने पर 50 रुपये देकर यह कहता है कि वह पैसे रावण के रोल पर खुश होकर दे रहा है। विजय ने बताया कि वो रावण का भक्त है, इसी लिए रावण का किरदार निभाने वाले में रावण का ही रूप नजर आता है।