फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविबीर सिंह आज संभालेंगे चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविबीर सिंह के चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बनाने के बाद रविवार को कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी के सदस्यों में जीएस कोचर, अरविंद बजाज, करनवीर सिंह, अमरबीर सिंह, रजिंदर सिंह विर्क, जसप्रीत सिंह बाठ, गुरप्रीत सिंह बख्शी, जोरावर सिंह, संजीव वर्मा, ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह, कर्नल एसएस गिल शामिल हैं।
विज्ञापन

गोल्फ क्लब के नए प्रधान रविबीर सिंह ने बताया कि वह सोमवार से पदभार संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस गोल्फ टूर्नामेंट पर रहने वाला है। इनमें जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट के जरिए युवा प्रतिभागियाें को तराशने के अलावा गोल्फ कोर्स की हरियाली बनाए रखने, कैडियों की बेहतरी के लिए नई योजनाएं बनाने का काम प्राथमिकता में रहेगा। रविबीर सिंह ने बताया कि जब वह साल 2017 में प्रधान बने थे तब उनका लक्ष्य पीजीटीआई के बड़े गोल्फ टूर्नामेंट को चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर कराना था, जिसमें वह सफल रहे। पिछले साल भी दो बड़े पीजीटीआई के गोल्फ टूर्नामेंट हुए। इनमें एक डेढ़ करोड़ की इनामी राशि वाला गोल्फ टूर्नामेंट शामिल रहा। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव हर साल अप्रैल में होते थे। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो सके। इस साल जनवरी में प्रधान रविबीर सिंह की अगुवाई में गोल्फ क्लब की नई कमेटी बनी है इसलिए अब 2022 का चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव भी जनवरी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें