फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिमोट का बटन दबाते ही जल उठा रावण, नाभि से निकली अमृतधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सब्जी मंडी ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा का भव्य आयोजन हुआ। सोने की लंका दहन के साथ 101 फुट ऊंचे रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन व चेहरा, नाभि में से निकली हुई अमृत धारा और स्टेज से ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को रिमोट से अग्नि देना आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में लोगों ने खूब जयकारे लगाए। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन बतौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सूर्यास्त होते ही रावण, मेघनाद तथा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और सुख फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमित दिवान को उनके सराहनीय कार्यों के लिए चंडीगढ़ रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य अभियंता सीबी ओझा, नगर निगम के मुख्य अभियंता एनपी शर्मा, जीजीडीएसडी कालेज सेक्टर-32 के प्रिंसिपल प्रो. अजय शर्मा, पीजीआई चंडीगढ़ के उप निदेशक (प्रशासन) कुमार गौरव धवन, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त परमपाल सिंह मेंगी और चंडीगढ़ प्रशासन के पूर्व मुख्य अभियंता किशनजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। रावण दहन से पहले श्री बालाजी प्रचार मंडल की ओर से भगवान श्री राम और भगवान श्री हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

मंच पर सेक्टर-46 की श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के कलाकारों ने परशुराम-श्रीराम संवाद, रावण-श्रीराम संवाद और श्री हनुमान-रावण संवाद पेश किया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सेक्टर-46 के इलाकों से होकर दशहरा आयोजन स्थल पहुंची। शोभायात्रा के दशहरा जय श्रीराम और जय शंकर के जयकारों से शहर गूंज उठा। दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल के बाहर और अंदर तीन बड़ी एलईडी भी लगाई गईंI दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें