फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी राष्ट्रीय सिख संगत

Wed, 04 Jun 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में बह रहे छठे दरिया को रोकने के लिए राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब में एक जन जन अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


यह अभियान अगले माह से शुरू कर दिया जाएगा। अभियान गांव स्तर पर चलाया जाएगा। गुरचरण सिंह मंगलवार को अमृतसर आगमन पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

गिल ने कहा कि पंजाब में इस समय नशा सब से अधिक बिक रहा है। पंजाब का 70 प्रतिशत युवा पूरी तरह नशा के शिंकजा में जकड़ा हुआ है।

पहले आतंकवाद ने पजाब की जवानी को तबाह कर दिया अब राजनेताओं की शह पर नशा तस्कर पंजाब की जवानी को नशा में डूबो कर तबाह कर रहे है। इस के खिलाफ राष्ट्रीय सिख संगत एक व्यापिक अभियान शुरू करने जा रही है।

गिल ने कहा कि इससे पहले ही राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब में नशा के खिलाफ अभियान चला चुकी है। जिस के काफी सार्थक परिणाम सामने आते रहे है। हमे उम्मीद है कि इस बार भी हमारे अभियान के बढ़िया परिणाम समाने आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस के लिए हमारी पहल होगी की नशा की सप्लाई को पहले रोका जाए, इस के साथ ही नशा के शिकार युवाओं को कौसलिंग से जरिए नशा के खिलाफ जागृत किया जाए और जिन की हालत नाजुक है उनको मेडिकल सुविधाओं से ठीक किया जाएगा।

हमारी कोशिश होगी की नशा के शिकार युवाओं और उनके प्रभावित परिवारों के पुर्नवास के संबंध में भी योजनाए सरकार से लागू करवाई जाए।

गिल ने कहा कि इस में कोई शक नहीं कि इस गैर कानूनी धंधों को कुछ नेताओं की सहमति से चलाया जा रहा है। इस में पुलिस की भूमिका भी संदेह में है।

हम इस के खिलाफ एक जोरदार अभियान चला कर पंजाब के युवाओं को एक नई दिशा की ओर से लेकर जाएंगे।  इस अवसर पर संगठ के नेता अविनाश जयसवाल, रघुबीर सिंह , डीपी गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें